एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर खेत जोत लेने का लगाया आरोप।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र,देवरिया।

बरहज/देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के कपरवार गांव में भूमाफियाओं द्वारा निजी काश्तकार की भूमि जोत लिए जाने का मामला सामने आया है किसान ने भूमाफियाओं के उपर उपजिलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग किया है

कपरवार गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह विशेन के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि ग्राम के नौका टोला में मेरी निजी भूमि जो कई पीढियो से मेरे द्वारा ही जोता बोया जा रहा था बृहस्पतिवार को रात में कुछ माफिया किस्म के लोगों ने हम काश्तकार की निजी भूमि जोत लिया विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया एसडीएम बरहज दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार का मामला सामने आया है भूमाफियाओं के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए इंस्पेक्टर बरहज को निर्देशित किया गया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम के निर्देश के बाद भूमाफियाओं को पुलिस ने पड़कर छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button