चीन का पहला राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म जारी

China's first national ocean big data service platform released

बीजिंग, 9 जून; चीन का पहला राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म जारी किया गया। फ़ुच्येन प्रांत के श्यामन शहर में आयोजित विश्व महासागर दिवस समारोह में चीन का पहला राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म और “महासागर डेटा ओपन शेयरिंग कैटलॉग” का पहला बैच जारी किया गया।

 

 

 

 

 

“राष्ट्रीय महासागर बड़ा डेटा सेवा प्लेटफ़ॉर्म” महासागर डेटा और सूचना उत्पादों के लिए एक राष्ट्रीय ऑनलाइन सेवा प्लेटफ़ॉर्म है। यह राष्ट्रीय वैश्विक महासागर 3-डी अवलोकन नेटवर्क से डेटा एकत्र कर सकता है, महासागर से संबंधित विभागों के बीच महासागर सूचना विनिमय की सुविधा प्रदान कर सकता है, सार्वजनिक कल्याण डेटा उत्पाद एकीकरण सेवाएं प्रदान कर सकता है और अंतर्राष्ट्रीय महासागर सूचना डेटा विनिमय और सहयोग का समर्थन कर सकता है।

 

 

 

 

इस बार जारी किए गए “महासागर डेटा ओपन शेयरिंग कैटलॉग” में सात प्रमुख महासागर विषय और 83 प्रकार के तत्व शामिल हैं। यह चीन के स्वतंत्र रूप से प्राप्त महासागर डेटा, स्वतंत्र रूप से विकसित महासागर सूचना उत्पादों और वैश्विक महासागर पर्यावरण डेटा को एकीकृत करता है।

 

 

 

 

 

साथ ही, यह कैटलॉग देश के महासागर से संबंधित विभागों और तटीय क्षेत्रों को समुद्री आर्थिक विकास, समुद्री आपदा रोकथाम और कमी में मूल्यवान सेवाएं प्रदान कर सकता है।

 

 

 

 

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button