आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट पिता पुत्र घायल।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
बरहज तहसील के अंतर्गत ग्राम पैना पश्चिम में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई महेश यादव 40 पुत्र स्वर्गीय रामाशंकर अपने मुर्गी फार्म पर गए हुए थे ,तभी कुछ मनबढ़ युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। और महेश को पीटने लगे पिता को पिटते देख विकास 17 दौड़कर पिता को बचाने के लिए चला गया मनबढो ने युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
महेश ने थाने में तहरीर देकर मनबढो युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह बताया बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



