अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह दिवस के अवसर पर बरहज तहसील में चल रहा योग का कार्यक्रम।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत बरहज तहसील में योग प्रशिक्षण विक्रम ज्योति पांडे आयुष हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सहोदर पट्टी जनपद देवरिया की देखरेख में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे तहसील परिसर में योग का कार्यक्रम चल रहा है इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव , तहसीलदार अरुण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र गुप्ता, रविंद्र मौर्य नायब तहसीलदार ,समूह अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, आशीष कुमार , बबन बब्बन उपाध्याय ,वीरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, रिंकू गुप्ता ,संजय कुमार, किरण प्रसाद ,अर्जुन कुमार, सुरेश यादव, रमेश कुमार, महेंद्र प्रताप, जगलाल, कैलाश सहित अन्य लोग उपस्थित होकर ज्योति विक्रम पांडे के कुशल नेतृत्व में योग क्रिया को करते हैं ज्योति विक्रम पांडे ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं दुरुस्त रखा जा सकता है ।योग करने से शरीर में उत्पन्न हो रहे कई तरह के रोग स्वत समाप्त हो जाते हैं। इसलिए जीवन में प्रतिदिन योग करना चाहिए सुखी जीवन के लिए योग करना आवश्यक है।



