मईल थानेदार द्वारा युवती व नाबालिक युवक को मारने पीटने का आरोप।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,देवरिया।
देवरिया। भागलपुर कस्बा के एक दुकान में देर रात को पकड़ी गई एक महिला को पकड़कर पीटने के बाद महिलाओं ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में नियम कानून को ताक पर रखकर दुकानदार के घर सिविल ड्रेस में बगैर महिला कांस्टेबल के पहुंचे मईल थानेदार ने घर के बाहर का लाइट आफ कर घर की किशोरी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए थप्पड़ों से पीटाई करने का आरोप परिजन लगा रहे है, परिजनों का कहना है इतना ही नहीं रिस्तेदारी में आए एक नाबालिग युवक को को भी थप्पड़ से मारा। परिजनों ने बताया कि मईल थानेदार का व्यवहार ऐसा रहा जैसे वह किसी जघन्य अपराधी के घर उसे गिरफ्तार करने आएं हों।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में देर रात को एक गांव की महिला दुकान के बगल में अंधेरे में बैठी थी। दुकान मालिक के घर की महिलाएं बाहर टहलने निकली थीं। महिलाओं की नजर खुली दुकान के अंदर चली गई क्योंकि उसमें अंधेरा था। उन्होंने एक महिला को दुकान के अंदर अंधेरे में बैठा देखकर सशंकित हो गई। महिलाओं ने महिला को पकड़ लिया। दोनों तरफ से झपटा झपटी होने लगी। घर की एक महिला ने पीआर वी पुलिस टीम को घटना की सुचना दिया। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले लोगों की भींड जुट गई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पकड़ी गई महिला के साथ साथ दुकानदार के घर की महिलाओं को भी पुलिस चौकी लेकर चली गई। थोड़ी देर बाद घटना की जानकी करने मईल थानेदार सिविल ड्रेस में बगैर महिला कांस्टेबल के पुलिस टीम के साथ दुकान पर पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि घर में दुकानदार की बेटी थी। मईल थानेदार ने युवती से अभद्र भाषा में पूछताछ करना शुरु किया और बगैर महिला कांस्टेबल के ही घर में घुसकर दुकानदार को ढूंढने लगे। तथा युवती ने अभद्र भाषा और घर में घुसने का विरोध किया तो मईल थानेदार आगबबूला हो गए। सूत्रों का कहना है कि युवती के विरोध से गुस्साए मईल थानेदार ने युवती को थप्पड़ों से पीटा । सूत्रों का कहना है कि थानेदार की पिटाई से युवती चिल्लाने लगी। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भींड जुट गई। थानेदार ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया उन्हें भय सताने लगा कि यह युवक घटना का विडियो बना लेगा। युवती के घर रिस्तेदारी में आए एक नाबालिक युवक के हाथ से भी मोबाइल छीन कर उसे भी पीट दिया। उस समय मौजूद लोगों को थानेदार ने भगा दिया। सूत्रों का कहना है कि इस घटना के बाद मईल थानेदार ने महिला कांस्टेबलों को बुलाया और महिलाओं को थाने भेजu दिया। देर रात को महिलाओं को घर भेजा और दूसरे दिन दोनों पक्षों में समझौता करा कर घर भेज दिया। सूत्रों का कहना है कि मईल थानेदार युवती व नाबालिक युवक को मारने की घटना से इंकार कर रहे हैं। युवती के पिता ने मोबाइल फोन से मईल थानेदार द्वारा बेटी को पीटे जाने और घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को बताया है। उन्होंने कहा है कि मईल थानेदार के खिलाफ पुलिस के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री से शिकायत कर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगें।
मईल थानेदार गोरखनाथ सरोज से इस मामले में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण बात नहीं हो सकी।



