मऊ में फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन पर मनबढ़ने चलाई गोली, बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश बंद किया फीडर

रिपोर्ट:अबुजार अंसारी

उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के खातीबहा गांव में बिजली कटौती से नाराज एक मनबढ़ युवक ने फॉल्ट सुधारने गए लाइनमैन से बहसबाजी की,इसके बाद उसे निशाना बनाते हुए कट्टे से गोली चला दी,(A youth angry over power cuts in Khatibaha village of Mau district in Uttar Pradesh argued with a lineman who went to repair the fault and then opened fire on him) संयोग रहा कि लाइनमैन को गोली नहीं लगी। किसी तरह से वह गांव से निकलकर सबकेंद्र पहुंचा और साथियों को यह जानकारी दी। जिसके बाद आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उत्तरी फीडर की आपूर्ति बाधित कर दी। इससे दर्जनों गांव में अंधेरा छा गया। घटना बुधवार देर शाम की है।बुधवार रात करीब 8 बजे सब स्टेशन के उत्तरी फीडर में फॉल्ट की जानकारी पर लाइनमैन खातीबहा गांव गया। आरोप लगाया कि फॉल्ट दुरुस्त करने के दौरान एक युवक आकर उसे अपशब्द बोलने लगा। विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा।इसबीच युवक ने कमर में खोंसे कट्टे को निकाला और लाइनमैन कोमल राम के ऊपर फायर किया। संयोग से गोली नहीं लगी। वह भागकर सबकेंद्र पहुंचे और साथियों को आपबीती सुनाईष इससे आक्रोशित बिजली कर्मियों ने उत्तरी फीडर को बंद कर दिया।इससे दर्जनों में गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई,कोतवाल संजय कुमार तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फीडर से बिजली पूर्ति बहाल करा दी गई है,Kotwal Sanjay Kumar Tiwari said the incident is being investigated. Action will be taken according to whatever facts emerge in the investigation. Power supply from the feeder has been restored.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button