तारा सुतारिया ने बताया, पहला हिंदी सॉन्ग ‘शामत’ गाना कितना मुश्किल था

Tara Sutaria explained how difficult it was to sing her first Hindi song 'Shamat

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

 

मुंबई, 23 जून: एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने रविवार को अपने पहले हिंदी सॉन्ग ‘शामत’ को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने (सॉन्ग) को गाना कितना मुश्किल था। उन्होंने इसे 2022 की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स ‘ के लिए रिकॉर्ड किया था।

 

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर गाने की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की।

 

 

 

 

 

 

 

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “करीब दो साल पहले मैंने अपना पहला हिंदी सॉन्ग ‘शामत’ रिकॉर्ड किया था। इसे आज तक 93 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह गाना फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के लिए था, इसमें मैंने एक सिंगर की भूमिका निभाई। यह एक संयोग ही था, क्योंकि किसी को फिल्मों में गाने का मौका बहुत ही कम मिलता है। पिछले 20 सालों से प्रशिक्षित पश्चिमी शास्त्रीय और पॉप सिंगर के रूप में, अपने किरदार के अनुरूप अपनी तकनीक और साउंड को ढालना ज्यादा मुश्किल था।”

 

 

 

 

 

 

तारा सुतारिया ने लिखा, “अंग्रेजी और हिंदी म्यूजिक दोनों ही मेरे दिल के करीब हैं। ट्रेनिंग, साउंड और तकनीक की बात करें तो दोनों बिल्कुल अलग हैं! पीछे मुड़कर देखती हूं तो एक कदम आगे बढ़कर बहुत खुश हूं। गाने के प्रति इतना प्यार पाकर आभारी हूं। सभी के साथ बहुत प्यारी यादें भी हैं। मोहित सूरी, अर्जुन कपूर, अंकित तिवारी और बैडबॉय शाह आपने इसे खास बना दिया।”

Related Articles

Back to top button