आजमगढ़: गैर इरादत्तन हत्या में वांछित 08 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:सरायमीर थाने की पुलिस ने गैर इरादत्तन हत्या में वांछित 08 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी वीरेन्द्र गौतम पुत्र साहबलाल ग्राम कटघर जलाल थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने थाना सरायमीर पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 29.06.2024 को समय रात्रि करीब 09 बजे मैं तथा मेरे परिवार के छोटेलाल पुत्र दुबरी, पारसनाथ पुत्र साहबलाल, शशिदेवल पुत्र पारस नाथ दरवाजे पर सोये थे तथा घर पर मेरी माँ कवलपत्ती पत्नी साहबलाल मेरी भतीजी विशाखा पुत्री पारस नाथ , मेरी पत्नी रीता देवी घर में सोई हुई थी कि मेरे ही गांव राधेश्याम पुत्र लौटन से घर व बरजे का पूर्व में विवाद चल रहा था,उसी रंजिश को लेकर अरबिन्द पुत्र राधेश्याम,राधेश्याम पुत्र लौटन ,अजय पुत्र राधेश्याम , विनय पुत्र राधेश्याम, अविनाश पुत्र राधेश्याम, व रोबिन पुत्र रमाशंकर , रमाशंकर पुत्र लौटन, अनिकेत पुत्र रमाशंकर, अभिषेक पुत्र रमाशंकर,आरती पुत्री राधेश्याम , रंजना पुत्री रमाशंकर ,रीता देवी पत्नी रमाशंकर ,सावित्री पत्नी राधेश्याम समस्त निवासी कटघर जलाल थाना सरायमीर,आजमगढ़ एक राय होकर अपने हाथों में लाठी,डण्डा व राड लिए हुए एकाएक मेरे दरवाजे पर चढ़कर मुझे तथा मेरे पिता व भाई को मारने लगे तो हम लोग भाई पारसनाथ ,भतीजा, शशिदेवल घर में भागे कि उपरोक्त लोग घर में घुसकर लाठी डण्डे व राड से मारने लगे, जिससे मेरी माँ कवल पटी पत्नी साहब लाल मौके पर गिरकर बेहोश हो गयी तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। मेरे भाई ,भतीजी को गम्भीर चोटे आयी है मेरे परिवार के अन्य लोग घायल हो गये तथा उपरोक्त लोग गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए चले गये, के सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0स0 372/2024 धारा 323.504.506.452.308.34 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान धारा 304 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है। 01.07.2024 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त 1. राधेश्याम पुत्र स्व0 लौटन, 2. अजय पुत्र राधेश्याम, 3. अविनाश पुत्र राधेश्याम, 4. अभिषेक पुत्र रमाशंकर निवासीगण कटघर जलाल थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को नन्दाव बाजार तिराहे के पास से समय 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की राड व 01 लकड़ी के बेत को बरामद किया गया।पुनः उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्ता क्रमशः1. आरती पुत्री राधेश्याम , 2. रंजना पुत्री रमाशंकर, 3. रीता देवी पत्नी रमाशंकर, 4. सावित्री देवी पत्नी राधेश्याम निवासीगण कटघर जलाल थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को नन्दाव गैंस एजेंसी के पास से समय करीब 11.35 बजे दिनांक 01.07.24 को नन्दाव गैंस एजेंसी के पास हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय कियाग गया है।



