आजमगढ़:गैर इरादतन हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़: बरदह थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने वाले 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा शिवपूजन पुत्र स्व0 दुलार ग्राम व पोस्ट सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि अभियुक्तों 1. शांती पत्नी शम्भू 2. नीरज पुत्र शम्भू 3. आरती पत्नी सूरज समस्त निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ने वादी के भाई शम्भू पुत्र स्व0 दुलार को लाठी डण्डा से मारा पिटा जिसके बाद परिजनो द्वारा शम्भू को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी की मृत्यु हो गयी जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 223/24 धारा 304 भादवि0 बनाम 1. शांती पत्नी शम्भू 2. नीरज पुत्र शम्भू 3. आरती पत्नी सूरज समस्त निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। बुधवार को उ0नि0 महेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1. शांती पत्नी शम्भू 2. नीरज पुत्र शम्भू 3. आरती पत्नी सूरज समस्त निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को राजभर चौकी सोहौली से समय करीब 07.35 बजे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 02 डण्डा बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तो का नियमानुसार चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button