युवती के साथ दुष्कर्म व धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए कर रहा था ब्लैकमेल

 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। दिनांक-02.07.2024 को सायं आवेदिका उम्र करीब 24 वर्ष द्वारा थाना औराई पर सूचना दिया गया कि जब वह 17 वर्ष की थी एक युवक सम्पर्क में आया तथा उसके द्वारा शारीरिक संबंध बनाया गया। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा है। सूचना पर तत्समय ही आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-137/2024 धारा-78, 351(3), 64(1) भारतीय न्याय संहिता व 3/4 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।

डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही व आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में आज दिनांक-03.07.2024 को थाना औराई पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोपी तबरेज अहमद पुत्र अहमद अली निवासी घोसिया मिश्रानी थाना औराई जनपद भदोही उम्र करीब 24 वर्ष को पुरुषोत्तमपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान सम्बन्धित मा0 न्यायालय किया गया।

पंजीकृत अभियोग में वैज्ञानिक विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन व न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को शीघ्र ही दंडित कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button