जिलाधिकारी ने किया बरहज सामुदायिक स्वस्थ केंद्र का औचक निरीक्षण

जिला संवाददाता विनय मिश्र
देवरिया।
-तहसीलदार से बाढ़ राहत प्रबंध कार्य की प्रगति और कई मुद्दों पर पूछताछ की।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वस्थ केंद्र का निरीक्षण किया। तहसीलदार
से बाढ़ राहत प्रबंधन कार्य की प्रगति और कई मुद्दों पर पूछताछ की और आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने स्वस्थ विभाग में जगह-जगह गंदगी और दवाओं की उपलब्धता की जाँच की और खामियों पर नाराजगी जाहिर की।
बाढ़ राहत प्रबंधन पर किये जा रहे काम के बारे में पूछा और काम को समुचित तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसील कार्यालय, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, पंचायती राज कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। कार्यालय स्थित शौचालय को गंदा पाया गया। उन्होंने साफ-सफाई का निर्देश दिया। तहसील परिसर में निजी वाहनों को पार्किगं नहीं करने, मवेशियों को परिसर में धूमने आदि पर नाराजगी जतायी और कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वार पर गेट लगाने का निर्देश दिया। मौके पर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र प्रभारी डॉ अजय पाल और तहसील के अधिकारी और कर्मी शामिल थे।



