जौनपुर में झोला छाप डॉक्टर ने ली एक बच्चे की जान, मुकदमा दर्ज

जौनपुर,मुंह मे छाला निकलने की शिकायत लेकर गए बालक को झोला छाप चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन देने से बीती रात खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव मे बालक की मौत हो गई। पुलिस मृतक बालक की मां की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन मे जूट गई है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बारा निवासी ऋषभ 6 पुत्र रनदीप अपने ननिहाल क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव रह रहा था। बुधवार की शाम ऋषभ मुंह पर छाला निकलने की दवा लेने मानी कलां स्थित झोला छाप चिकित्सक के दवाखाना गया था । आरोप है चिकित्सक ने ऋषभ को एक इंजेक्शन दिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई तथा मुंह मे झाग निकलने लगा । परिजन उसे अन्यत्र ले जा रहे थे तभी रास्ते मे ऋषभ की मौत हो गईं। उधर आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया।

देर रात मृतक बालक ऋषभ की मां पूनम की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक उदयराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पी एम के लिए भेज दिया ।

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया मृतक बालक की मां की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के विरूद्ध 106 बी एन एस मे मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है । शव को पी एम के लिए भेज दिया गया है। पी एम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम विधिक कारवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button