आजमगढ़:जान से मारने की नियति से हमला करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़: निजामाबाद थाने की पुलिस ने जान से मारने की नियति से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,वादी मुकदमा देवी प्रसाद पाण्डेय पुत्र स्व0 दशरथ पाण्डेय ग्राम मोहनाठ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी की पत्नी लीला देवी खेत में घास काटने के लिए गयी थी। उसी समय अभियुक्त अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र दशरथ पाण्डेय पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देते हुए फावड़े के वेट व लात घूसों से वादी की पत्नी को मारने लगा जिससे वादी की पत्नी के हाथ व पैर में फैक्चर हो गये तथा जब वादी बचाने के लिए पहुंचा तो वादी को भी मारा पीटा और जाते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 323,504,506,325 भादवि0 पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना साक्ष्य संलकन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 307 IPC की बढ़ोत्तरी की गयी। गुरुवार को व0उ0नि0 रंजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र दशरथ पाण्डेय निवासी मोहनाथ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को मोहनाठ ईंट भट्टा के पास से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button