पर्यावरण के बिगड़े हालात को कैसे सुधारा जाए उसका मात्र एक व्यवस्था है अधिक से अधिक वृक्ष लगाए, संजय गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी

रिपोर्ट सुरेश पांडे
ज़खनिया गाजीपुर। जखनियां ब्लाक परिसर में वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकर नाथ के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर में पर्यावरण को लेकर वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जखनियां ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता और क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकर नाथ द्वारा परिसर में मौलश्री,पीपल, नीम,आम सहित दर्जनों पौधे लगाए गए। इस मौके खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। पर्यावरण के बिगड़े हालात को कैसे सुधारा जाए उसका मात्र एक व्यवस्था है अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। वृक्ष लगाने से फल खाने को तो मिलता ही है साथ लकड़िया भी लोगों के काम के आने वाली वस्तु है। और उससे बड़ी बात है कि वृक्ष लगाने से जलवायु परिवर्तन सुधरेगा।
वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकर नाथ ने कहा कि कुछ दिन पूर्व में भीषण गर्मी से हर लोगों ने झेला है जिसने भीषण गर्मी से लापरवाही झील उसको नुकसान भी उठाना पड़ा। ऐसे में हम सबको पर्यावरण के प्रति सचेत रहना चाहिए और पूरी धरती को हरा भरा करने के लिए वृक्ष अधिक से अधिक लगाना चाहिए। ताकि पर्यावरण में सुधार हो सके और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके। इस मौके पर जखनिया वन रेंज के दरोगा अनिल मौर्य, अशोक यादव, अमरनाथ, रामबच्चन, एडीओ पंचायत विजय मिश्रा, राजकमल, गौरव सिंह,फैज अहमद, नवीन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र दुबे, अंगद राम, सतीश कुमार लिपिक, प्रधान नंदू गुप्ता, मदन कुमार श्रीकेश गोड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



