आजमगढ़:ग्राम प्रधान पर हुआ प्राण घातक हमला,मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के रौनापार थाना क्षेत्र के तुलापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान मुकेश प्रजापति पुत्र बेचन प्रजापति ने रौनापार थाने में बिजेंदर पटेल, गुलशन पटेल, इंद्रपत, दीनानाथ गुप्ता व अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
बता दें कि ग्राम प्रधान मुकेश प्रजापति ने तहरीर में दिया कि 4 जुलाई की रात 10:30 बजे रात्रि में निमंत्रण से घर वापस आ रहा था कि गांव के पास अवधू पटेल के घर के सामने तुलापुर गांव निवासी विजेंद्र पुत्र जगपत पटेल, ने गाली गुप्ता देते हुए पकड़ कर मारने पीटने लगा। उसके साथ में शोर सुनकर गुलशन पुत्र इंद्रपत ,इंद्रपत पुत्र रामसूरत, दीनानाथ गुप्ता पुत्र राम अवध गुप्ता और इंद्रपत के घर की महिलाएं भी पहुंच कर मारे पीटे और जान से मारने की धमकी दिए ।प्रार्थी ग्राम प्रधान जान बचाकर के घर पहुंचा और आज रौनापार थाने में संबंधित धारा में वी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज कराया ।पुलिस एक आरोपी को पड़कर पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर डायल हंड्रेड पुलिस पहुंचीं थीं।आज ग्राम प्रधान द्वारा तहरीर मिलने पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button