Azamgarh news:हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ शेख ई मोटर एजेंसी का उद्घाटन

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:बिलरियागंज बाजार में जियनपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में शेख ई मोटर एजेंसी का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व अजमतगढ़ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अरविंद जायसवाल व भारतीय जनता पार्टी से ही पूर्व विधायक बंदना सिंह के प्रतिनिधि टीपू सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।एजेंसी का उद्घाटन यतीमखाना गुलशन ए अल्फाज में पढ़ने वाले मासूम छात्र शेख सैफुर रहमान और मोहम्मद आतिफ तथा मोहम्मद साहिल ने लाल फीता काटकर किया मौके पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए टीपू सिंह और अरविंद जायसवाल ने कहा कि आज जरूरत है कम खर्चे में अच्छे गाड़ियों की कॉलेज और बाजार जाने वाली बच्चियों के लिए व घर से बाजार तक आने-जाने के लिए बुजुर्गों के लिए स्कूटी बहुत ही सहायता प्रदान करेगी साथ ही साथ डीजल और पेट्रोल का भी बचत करेगी क्योंकि यह स्कूटी डीजल पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी से चलती है इस मौके पर करमैनी के पूर्व प्रधान ज्ञासुद्दीन भाई शमीम अहमद मोहम्मद अजमल तथा सोनू सिंह विशाल सेठ मोहम्मद आसिफ शेख आदि लोग मौजूद थे इस मौके पर एजेंसी के प्रबंधक मोहम्मद फैजान ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button