आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक ने थाना सिधारी व रानी की सराय का औचक निरीक्षण किया

आजमगढ़:रानी की साराय से चंदन शर्मा की रिपोर्ट

रानी की सराय/आजमगढ़।रविवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा थाना सिधारी एवं थाना रानी की सराय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा निम्न दिशा-निर्देश दिये गये-सिधारी थाना मे थाना कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।थाना परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण कर अच्छी साफ सफाई नही दिखी, थाना प्रभारी को थाना परिसर में साफ सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे।पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।वही थाना रानी की सराय मे थाना कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।थाना परिसर में अच्छी साफ सफाई एवं माल मुकदमाती के बेहतर रख रखाव की प्रसंशा की गयी ।
थाना परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की स्थिती परखी।पेंडिग विवेचनाओ के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचको से स्थिती की जानकारी ले सम्बन्धित को निर्देश दिये गये ।जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन कर सम्बन्धित पुलिस कर्मी को समस्त प्रा0 पत्रो को रजिस्टर में अंकित करने तथा समय से निस्तारित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
साइबर थाना का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Related Articles

Back to top button