बरहज तहसील परिसर में क्षेत्रीय विधायक ने किया पौधारोपण। 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र,

देवरिया।

 

बरहज बरहज तहसील परिसर में क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा शाका बाबा ने तहसील परिसर पहुंचकर तहसील में पौधा रोपण किया । तहसील परिसर में आम आम का पौधा पीपल सहित अन्य पौधों को लगाया पौधारोपण के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीपक बाबा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए अगर हर व्यक्ति एक-एक पौधा लगाएं तो लाखों लाख पौधे हो जाएंगे जिससे मनुष्य से लेकर जीव जंतुओं पशु पक्षियों सभी को लाभ होगा और हरियाली चारो तरफ बनी रहेगी हरा भरा अपना प्रदेश और प्रदेश होगा हम सभी से अपील करते हैं कि एक-एक पौधा आप अवश्य लगावे पौधों से ही हम सभी का जीवन सुरक्षित है। इस पौधारोपण कार्यक्रम में तहसील बरहज के एसडीम अंगद यादव, तहसीलदार नायक तहसीलदार रमेश चंद्रगुप्त एवं तहसील के अधिवक्ता तथा कर्मचारीगण काफी संख्या में उपस्थित रहे। और सभी ने इस बात का संकल्प लिया कि हम लोग एक-एक पौधा अवश्य लगाएंगे जिससे हम सभी का क्षेत्र हरा भरा हो

Related Articles

Back to top button