बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसड़ नगर पंचायत के वार्ड नं आठ देवनगर निवासी हीरामन कन्नौजिया (32)पुत्र स्व. श्रीभगवान कन्नौजिया की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को हो गई। परिजनों द्वारा सूचना दिये जाने पर मृतक के घर पहुंची पुलिस को मृतक के भाई ने शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी जिसपर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। उधर घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मृतक के बड़े भाई अशोक कन्नौजिया ने बताया कि मृतक सुबह में घर से पासपोर्ट व आधार कार्ड लेकर मुहल्ले के ही एक युवक के साथ यह कहकर निकला था कि उसे विदेश जाना है इसके लिए कुछ कागज बनवाने जा रहा हूं । इसबीच दोपहर तीन बजे के करीब पता चला कि स्थानीय पुलिस चौकी के पास वह एक पुल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है। घर के लोग वहां पहुंचे और उसे सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button