शिक्षक के पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रसड़ा (बलिया)। कस्बा के स्टेशन रोड स्थित फागूलाल की गली वार्ड नंबर 8 सोमवार की देर रात एक युवक ने कमरे के अंदर गमछा से पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया और छानबीन में जुट गयी।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित फागूलाल की गली वार्ड नंबर आठ निवासी अध्यापक मुन्ना तिवारी के इकलौते पुत्र किशन तिवारी 22 वर्ष वाराणसी में प्राइवेट किसी कंपनी में वह कार्य करता था। दो-तीन रोज पहले रसड़ा अपने घर आया हुआ था। सोमवार की देर रात अपने दोस्तों के साथ घर के समीप बैठा हुआ था। इसी दौरान वह अपने कमरे के अंदर गया और पंखे के हुक में गमछे से फांसी लगाकर झूल गया। मंगलवार की सुबह उसके पिता ने जब देर से ना उठने पर जाकर दरवाजा खोला तो अवाक रह गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button