आजमगढ़:विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली को आज कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र द्वारा विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान माह जुलाई-2023 के अंतर्गत रैली को आज कलेक्ट्रेट आजमगढ़ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।रैली में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आई०एन०तिवारी द्वारा विशेष संचारी रोग एवं वेक्टर जनित रोगों से बचाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जन सामान्य को संचारी रोगों के रोकथाम साफ-सफाई, शौचालयो का उपयोग, शुद्ध पेयजल तथा ताजा भोजन के उपयोग के सम्बन्ध में शपथ दिलाया गया।विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान दिनांक 01 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 17 जुलाई 2023 से दिनांक – 31 जुलाई 2023 तक समस्त सामु0/प्रा0स्वा0 केन्द्रों के अन्तर्गत चलाया जायेगा।
रैली में संचारी एवं वी०बी०डी० के नोडल अधिकारी डा० ए०के० चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारिय, प्रशिक्षु स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य विभाग/अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालय के बच्चे तथा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button