आजमगढ़ में 10 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,भेजा गया जेल

रिपोर्ट:राहुल पांडे
गंभीरपुर/ आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी 06 जुलाई को प्रार्थनापत्र दिया गया कि मेरे गाँव के अलीशेर पुत्र सादिक उर्फ सिद्दीक निवासी गौरी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ द्वारा मेरी नाबालिक नातिन को बिन्द्राबजार से घर लौटते समय जबरदस्ती उठा ले जाकर ट्यूववेल मे ले जाकर बलात्कार का प्रयास किया तथा शोर मचाने पर मार पीट कर चुप कराया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 217/23 धारा 376/323 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष गम्भीरपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है। उसी संदर्भ में मंगलवार को थानाध्यक्ष गंभीरपुर विजय प्रकाश मौर्य क्षेत्र मे मौजूद थे कि मुखविर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अलीशेर पुत्र सादिक उर्फ सिद्दीक निवासी गौरी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ विषहम मोड़ पर कही जाने की फिराक मे साधन का इंतजार कर रहा है।इस सूचना पर थाना प्रभारी तत्काल विषहम मोड़ पर पहुँच कर मुखविर के इसारे पर वांछित अभियुक्त अलीशेर पुत्र सादिक उर्फ सिद्दीक निवासी गौरी थाना गम्भीरपुर को गिरफ्तार कर लिए उसके बाद जेल भेज दिए।



