आजमगढ़:संग्रामपुर गांव के बगीचे में मिले शव की हुई शिनाख्त, सरायमोहन गांव का था युवक,दवा के लिए निकला था घर से

रिपोर्ट:राहुल पांडे
आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के बगीचे में सोमवार दिन में 3 बजे के करीब मिले रक्तरंजित अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त राजेश पुत्र स्वर्गीय सीताराम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सरायमोहन थाना बरदह आजमगढ़ के रूप में हुई। मृतक के शव की पहचान उनकी माता अनारा देवी ने किया। मृतक की माता ने बताया कि मेरा पुत्र राजेश 3 जुलाई सोमवार को घर से सुबह 10:30 बजे दवा लेने के लिए मार्टिनगंज मोटरसाइकिल से गया था, जिसकी हत्या कर दीदारगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर बाग में फेंका दिया गया और मोटरसाइकिल बगल में खड़ी थी। मृतक की माता अनारा ने दीदारगंज थाने में लिखित तहरीर देकर एक व्यक्ति के ऊपर हत्या करने की शंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी है तथा कुछ लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।



