कंरट लगने से युवक की मौत 

 

 

रिपोर्टर संजय सिंह

रसड़ा (बलिया) रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव में रविवार की दोपहर घर की बिजली दुरूस्त कर रहे युवक आेम सिंह (28) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी सरदासपुर की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर की बिजली खराब होने पर उन्हें ठीक करने का प्रयास कर रहा था कि उसका स्पर्श नंगे तारों से हो गया। बेहोशी की हालत में स्वजन उसे रसड़ा अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button