डीजे का सामान किराए पर दिया और किराया न मिलने पर वापस करने को कहने पर सामान चोरी होने की पाया सूचना
पीडि़त न्याय पाने के लिए तहसील समाधान दिवस जनसुनवाई पोर्टल पर भी किया अपील लेकिन नहीं हुई सुनवाई न्याय पाने के लिए आज पीड़ित ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार

रिपोर्ट राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी आजमगढ़
जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम समुद्रपुर के रहने वाले अरविंद गोंड पुत्र रामनरेश गौड़ ने अपने ही गांव के रहने वाले शेख उर्फ़ शब्बीर अहमद पुत्र वैस अहमद, वैस अहमद पुत्र युसूफ अहमद को सन 2022 में अपना डीजे किराया पर चलने के लिए दिया और तय हुआ की किराया समय से देते रहेंगे लेकिन विपक्षीगढ़ किराया नहीं दिए फेस 2023 में अरविंद गॉड ने विपक्षियों से अपना डीजे सामान वापस माँगा सामान देने का दूसरे दिन का वायदा किया गया लेकिन दूसरे दिन सुबह ही वैस अहमद ने सूचना दिया कि आपका डीजे का पूरा सामान चोरी हो गया है और फिर जीवनपुर कोतवाली में मुकदमा संख्या 0801 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया लेकिन पुलिस आज तक चोरी हुए सामानों की बरामदगी नहीं कर पाई नही पता लगा पाई इधर पीड़ित अपने सामान और किराए के लिए दर-दर भटकता रहा जिसमें उसने तहसील समाधान दिवस पर भी प्रार्थना पत्र दिया और जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपील किया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थक हारकर पीड़ित अरविंद गॉड आज आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के यहां न्याय की गुहार लगाया अब देखना यह है कि क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है




