एमएलसी की नजर हुई टेढ़ी, फूलपुर और पवई के थानाध्यक्षों को हटाने की मांग 

एमएलसी के पत्र पर एसपी ने तत्काल अहरौला थानाध्यक्ष को हटाया। 

 

 

अहरौला (आजमगढ़)। एमएलसी रामसूरत राजभर ने जनता के प्रति अच्छा व्यवहार न करने वाले फूलपुर, पवई और अहरौला थानाध्यक्षों को हटाने की मांग की है। इस संबन्ध में उन्होंने एसपी को पत्र दिया है। एसपी ने एमएलसी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष अहरौला का स्थानांतरण कर दिया।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र के अनुसार विधानसभा क्षेत्र फूलपुर-पवई के अंतर्गत आने वाले थाने फूलपुर, पवई और अहरौला हैं। इन थाना प्रभारियों का कार्यव्यवहार जनता के प्रति अच्छा नहीं है। इन लोगों द्वारा जनसुनवाई आदि में लापरवाही बरती जा रही है। जिससे जनता में रोष व्याप्त है। इसलिए इन तीनों थाना प्रभारियों को हटाते हुए इनके स्थान पर अन्य प्रभारियों की नियुक्ति करना जरूरी है। हालाकि गुरुवार को थानाध्यक्ष अहरौला का स्थानांतरण एसपी द्वारा कर दिया गया। लेकिन देखना है कि अब फूलपुर और पवई के थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कब होता है।।

Related Articles

Back to top button