Azamgarh news:नवागत थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य पुलिस महकमे में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए 7 थानाध्यक्ष को ईधर से उधर किये है। उसी क्रम में थानाध्यक्ष मेहनाजपुर स्वतंत्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष गंभीरपुर, निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर राजेश कुमार को थानाध्यक्ष पवई,उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पीआरओ से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर, थानाध्यक्ष बरदह विकास चंद्र पांडे को थानाध्यक्ष सिधारी,थानाध्यक्ष गंभीरपुर नंद कुमार तिवारी को स्वाट प्रभारी, उप निरीक्षक रूपेश सिंह को थाना सिधारी से क्राइम ब्रांच किये।शनिवार को थानाध्यक्ष गंभीरपुर स्वतंत्र कुमार सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि जो भी अपराधी प्रवृति के लोग हैं उनके साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button