भदोही में डॉक्टरों की हड़ताल  प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

कोलकाता घटना में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सक कोलकाता घटना को लेकर शनिवार को हड़ताल पर रहने के बाद नगर में जुलूस निकाला। जुलूस निकालकर चिकित्सक तहसील पहुंचे। जहां पर उनके द्वारा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि कोलकाता की घटना में शामिल दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। मामले में त्वरित सुनवाई कर दोषियों को अधिकतम सजा सुनाई जाए। डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सभी प्रकार की अराजक घटनाओं से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए। चिकित्सकों ने कहा कि

सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थाओं को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को देश के किसी भी इलाके में कम कर रहे मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों को सुरक्षा से संबंधित सख्त नियमों को लागू करने का अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोलकाता की घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज देश के अस्पतालों में चिकित्सकों को विभिन्न खतरों व भय के बीच काम करना पड़ता है। अक्सर अस्पतालों में घटनाएं होने के बाद चिकित्सक वर्ग को न्याय नहीं मिल पाता है। लेकिन इस बार चिकित्सकों को न्याय दिया जाए। ताकि अराजकतत्वों द्वारा इस तरह की घटनाओं का पुनरावृत्ति न किया जा सकें।

इस मौके पर विधायक डॉ.आरके पटेल, डॉ.एके गुप्ता, डॉ.अजय दुबे, डॉ.आनंद विनय, डॉ.अजहर आसिफ, डॉ.ए.के रहमान, डॉ.राजेश कुमार, डॉ.पीयूष जायसवाल, डॉ.अजय बरनवाल, डॉ.मकसूद आलम, डॉ.आरके मौर्य, डॉ नीरेन दास टिक्कू, डॉ मुन्ना, डॉ आसिफ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button