आजमगढ़ में 11 निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदलने से पुलिस महकमे में फिर मचा हड़कंप

पुलिस महकमे में फिर मचा हड़कंप, 11 निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, पढ़ें-किसे कहां मिली जिम्मेदारी

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:पुलिस महकमे की ओवरहालिंग की कवायद अभी भी जारी है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एक सप्ताह में तीसरी बार सोमवार को महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 11 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया( Azamgarh: Superintendent of Police Anurag Arya on Monday made major changes in the department for the third time in a week, changing the working area of ​​11 inspectors)कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद के तहत एसपी की यह कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी द्वारा सोमवार को जारी सूची के अनुसार निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी मीडिया सेल, घनश्याम यादव को निरीक्षक अपराध रानी की सराय से प्रभारी मानीटरिंग सेल, विजय प्रताप सिंह को प्रभारी यूपी 112 से पीआरओ पुलिस अधीक्षक द्वितीय, राजेश प्रसाद सिंह को क्राइम ब्रांच से आईजीआरएस सेल, योगेंद्र बहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच से प्रभारी यूपी 112, अशोक कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना तरवां, अवधेश अवस्थी निरीक्षक अपराध मेहनाजपुर को निरीक्षक अपराध थाना गंभीरपुर, शमशेर यादव को निरीक्षक अपराध बरदह से निरीक्षक अपराध थाना सिधारी, राकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी, विजय प्रताप सिंह को थाना रानी की सराय से निरीक्षक अपराध रानी की सराय, सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी मानीटरिंग सेल को क्राइम ब्रांच की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, जो अभी आगे भी चलती रहेगी, पुलिस अधीक्षक के इस कवायद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button