आजमगढ़:पं. लक्ष्मीकांत मिश्र की मनाई गई 25वीं पुण्यतिथि

Azamgarh:
रिपोर्ट: कमलाकांत शुक्ल
महराजगंज/आजमगढ़:क्षेत्र के एस.पी. बाल विद्या मंदिर नेवादा (पंडित की छावनी) पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. लक्ष्मीकांत मिश्र की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके द्वारा आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से किए गए संघर्षो को याद किया । विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र मिश्र ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि गुलामी के दौर में आजादी के लिए किए जा रहे संघर्षों के बीच जनपद में गांधी जी व नेहरू जी का आगमन हुआ था । पंडित जी भी उनसे मिले और उनके विचारों से काफी प्रेरित होकर आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ना प्रारम्भ कर दिया । उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर महराजगंज थाने पर कब्जा कर लिया और कई बंदियों को रिहा कराया, जिसके लिए उन्हें सजा भी झेलनी पड़ी । देश आजाद होने के बाद भी उन्होंने समाजिक उत्थान के लिए अपने संघर्षों को जारी रखा तथा कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना किया । देवरांचल के विकास के लिए महराजगंज से सहदेवगंज मार्ग, महेशपुर गांव में पशु चिकित्सालय, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कई साधन सहकारी समितियों आदि की स्थापना कराया । उनका साहस व पराक्रम हम सबके लिए प्रेरणा देता है कि सच्चाई के लिए कभी झुकना नहीं चाहिए सामने जुल्म व फरेब की चाहे कितनी बड़ी ताकत क्यों ना हो ।



