सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया गया दफन 

कुत्तों के हमले के बाद घायल होने से हो गई मौत 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोही। नगर से सटे मुसीलाटपुर गांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। जिसकी सूचना लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। वन विभाग के उपनिरीक्षक धनंजय यादव की देखरेख में उस राष्ट्रीय पक्षी को सम्मान के साथ गांव में ही दफन कर दिया गया।

उक्त गांव में काफी समय से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर प्रवास कर रहा था। जिसे गांव के लोग खूब प्यार करते थे। लोग अपने घरों के आस-पास मोर को खाना-पानी भी रख दिया करते थे। वहां पर पहुंचकर मोर खाना खा लेता था। ऐसे में मोर के साथ गांव के लोगों का काफी लगाव हो गया था। गुरुवार को गांव के ही तालाब के किनारे मोर पर कुछ कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे मोर घायल हो गया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा उपचार कराया गया। लेकिन वह बच नहीं सका और मौत हो गई। जिसकी जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी पप्पू, जदयू के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के उपनिरीक्षक धनंजय यादव की देखरेख में उनके साथ ही मुकेश राय, शिवम राय व अरुण कुमार ने गांव में ही राष्ट्रीय पक्षी मोर को सम्मान के साथ दफन कर दिया। मोर की इस मौत से गांव के उन घरों के लोग काफी दुखी देंगे गए। जहां पर वह प्रतिदिन खाना खाता था।

 

चित्र परिचय: राष्ट्रीय पक्षी को दफन करने ले जाते हुए लोग।

Related Articles

Back to top button