पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा*

साइकिल चलाने से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ – डॉ महेंद्र यादव साइकिल चलाना बिमारियों का अचूक इलाज़ – सेराज अहमद*

 

 

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहीl भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में सुबह गोपीगंज बड़ा चौराहा से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गयी।

बिरनई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुश्ताक अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा आरंभ होकर गोपीगंज, जंगीगंज, सुफीनगर, वहीदा मोड़, सुधवै, मंगापट्टी, सुभाष नगर होते हुए शिव नगर पहुंची।

वहां पहुँचने पर डॉ महेंद्र यादव और समाजसेवी सेराज अहमद बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहें और सभी साइकिल चालकों का फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। डॉ. महेंद्र यादव ने कहा कि साइकिल चलाने से एक ओर हम अपने स्वास्थ्य को अच्छा करते हैं तो दूसरी तरफ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने का काम करते हैं। सभी को आसपास के कार्य पैदल या साइकिल से करना चाहिए। आज कि भागदौड़ भरी ज़िंदगी में किसी के पास समय नहीं है फिर भी भदोही साइकिलिंग क्लब के लोग दूर दूर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं जो बहुत ही सराहनीय और प्रेरणादायक है। सभी को प्रतिदिन कुछ न कुछ साइकिल चलाना, योग व्यायाम करना, खेल कूद आदि करना चाहिए जिससे सभी स्वस्थ रहें।

समाजसेवी सेराज अहमद ने कहा कि साइकिल चलाना सभी बिमारियों का अचूक इलाज है। सभी को सूर्योदय से पहले उठकर साइकिल जरुर चलाना चाहिए।

*सभी ने मिलकर सुभाष नगर में 5 शागौन के पौधे लगाये और सभी को वृक्षारोपण के फायदे बताये गए।*

अध्यापक इम्तियाज़ अंसारी ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही साथ साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए।

साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर शिव नगर, कलीपुर, बेलहुआ के आसपास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए सुभाष नगर बाज़ार में इसका समापन हुआ ।

बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है।

साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी अध्यक्ष, इन्द्रमणि यादव, इम्तियाज़ अंसारी, मंशाराम यादव, राजेंद्र प्रसाद मौर्या, राजीव पाल, विकास शर्मा, दीनदयाल मौर्या, विष्णु प्रताप सिंह, प्रेम नारायण पाल, वकील खान, उत्कर्ष मौर्या, सार्थक मौर्या, अफ्फान अंसारी, जोया अंसारी, युसूफ, मुश्ताक अंसारी, अबरार हाश्मी, प्रमोद मौर्या, इम्तियाज़ अहमद, महेंद्र यादव, मैनू अली, मो. समीर, प्रवीण सिंह टंडन, राजीव जायसवाल, हसनैन अली, फ़िरोज़ अहमद, नितिन, अंकित, शिवम, शिवा, नितेश, बाबु राम, रत्नेश, अंकुश, विवेक, अनूप, कृष्णा, कुसुम, स्वेता, कोमल, संध्या, श्रद्धा, अंशिका, शिवम्, अतुल, मित्तल समेत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button