राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति सीआरपी एवं लखपति दीदी के सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा जलगांव महाराष्ट्र से लखपति सी0आर0पी0 एवं लखपति दीदी के सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का विकास भवन सहित सभी ब्लाकों पर किया गया सजीव प्रसारण।*

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहीl आज महाराष्ट्र के जलगांव में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वयं सहायता समूह को ऑनलाइन के माध्यम वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त विकासखंड मुख्यालय एवं विकास भवन पर किया गया, जिसमें मा0 प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सुनाया गया तथा इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा आजीविका के माध्यम से आगे बढ़ने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओ का उत्साहवर्धन किया तथा आजीविका के नए अवसर तलाश कर आय बढ़ाने पर बल दिया गया। महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियों से अपनी सुखद व सफल यात्रा के बारे में बताया।

विकास खण्ड एवं संकुल स्तर पर भी खण्ड विकास अधिकारी, स0वि0अ0 एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक द्वारा महिलाओं का उत्साह वर्धन किया गया। खंड विकास अधिकारी सुरियावा सुधाकर दुबे द्वारा कार्यालय सभागार में मा. प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण सबको सुनाया गया तथा लखपति दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button