Azamgarh news:प्रमोद कुमार सिंह अध्यक्ष और अंशू राय महामंत्री चुने गए

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज:आजमगढ़:20 जुलाई-2023 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ का विधिवत गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद सिंह व संचालन डॉक्टर हरिकेश मिश्रा ने किया।आरडी बीपीएल कान्वेंट स्कूल लाटघाट जमसर अजमतगढ़ आजमगढ़ में हुई बैठक।जिसमें सर्वसम्मति से श्याम प्रताप पांडे को संरक्षक , प्रमोद कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं अंशु राय को ब्लाक कार्यकारिणी का महामंत्री चुना गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह ने सभी उपस्थित और निर्वाचित सदस्यों और प्रतिनिधियों को अपनी तरफ से शुभकामना दी और यह आश्वासन दिया कि ब्लॉक इकाई की तरफ से शिक्षकों की समस्याओं को जनपद स्तर पर उठाया जाएगा ।उनका जनपद इकाई और मंडल इकाई समुचित समाधान करने का प्रयास करेगी। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित सभी शिक्षकों को आश्वासन दिया राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आपका संगठन है और हम सब शिक्षा हित, शिक्षक हित और राष्ट्र हित में समर्पित लोग हैं ।आज से आप सब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मुखिया हैं और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा शिक्षकों की हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह जिला संगठन मंत्री, रासबिहारी यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल कुमार मिश्र जिला महामंत्री, अतुल सिंह जिला कोषाध्यक्ष के साथ-साथ दिनेश पांडे, अविनाश शाही, अनिल कुमार राय, शिखर राय, अभिनव राय, विपिन कुमार, पंकज कुमार, सतीश पटेल, घनश्याम विश्वकर्मा, रविशंकर मिश्र , तेज प्रताप यादव, संजीव चतुर्वेदी, अरविंद यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आए हुए सभी शिक्षकों व सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत अभिनंदन विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार वर्नवाल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button