Azamgarh news:सावन के पवित्र माह में वराह मंदिर पर चल रहे कीर्तन मे पुलिस बल की मुस्तैदी

रिपोर्ट:दीपक कुमार सिंह
तरवा/आजमगढ़ ।पल्हना विकासखंड के पकड़ी डुभाव ग्राम सभा में स्थित अति प्राचीन वराह मंदिर पर पवित्र श्रावण मास में चल रहे यज्ञ में उपनिरीक्षक नागेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं मय पीएसी बल के साथ मुस्तैदी के साथ गश्त कर रहे हैं । उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि समाज में किसी भी प्रकार की यदि कोई अराजकता फैलाने की कोशिश की गई तो उसके ऊपर विधिक कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सख्त आदेश दिया है कि आगामी शिवरात्रि ,मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल के साथ लगातार गस्त करें और समाज में किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए



