Azamgarh news:नोडल अधिकारी द्वारा किया गया वृक्षारोपण

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़:अनिल कुमार, अपर मुख्य सचिव होमगार्डस उoप्रo शासन (नोडल अधिकारी वृक्षारोपण आजमगढ़) द्वारा विभागीय समीक्षा मण्डलीय कमाण्डेन्ट कार्यालय होमगार्डस आजमगढ़ के कक्ष में किया गया, जिसमें मण्डलीय कमाण्डेन्ट रामकृष्ण वर्मा,अजय प्रताप सिहं मण्डलीय कमाण्डेन्ट मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्डस आजमगढ़, श्री मनोज सिंह बघेल जिला कमाण्डेन्ट आजमगढ़ अनिल कुमार यादव जिला कमाण्डेन्ट बलिया, कृष्णानन्द राय जिला कमाण्डेन्ट मऊ व समस्त स्टाफ होमगार्ड्स आजमगढ़ द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया।प्रमुख सचिव द्वारा होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की जन्मतिथि की भिन्नता,अनुग्रह राशि मृतक आश्रित होमगार्डस स्वयंसेवकों का समायोजन, वैतनिक स्टाफ के मृतक आश्रितों के देयकों के भुगतान आदि गहन विचार विमर्श करते हुए दिशा निर्देश प्रदान किये गये। मृतक आश्रित के भर्ती शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये गये। होमगार्डस स्वयंसवकों की भर्ती पत्रावलियां आनलाइन साफटवेयर में फीड किये जाने के निर्देश दिये गये। आनलाइन मस्टरोल यूजर आई०डी०से प्राप्त होने के बाद ही भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये। होमगार्डस स्वयंसेवकों के वर्दी भत्ता में यदि किसी स्वयंसेवकों का वर्दी भत्ता छुटा हुआ है तो उसे अतिशीघ्र भुगतान करने के निर्देश प्रदान किये गये। वाह्य प्रतिष्ठान के विद्युत केन्द्र पर तैनात 05 होमगार्डस स्वयंसेवकों का भुगतान आनलाइन किये जाने हेतु पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये गये।अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा अपरान्ह 12.30 बजे ग्राम जगदीश पुर परगना निजामाबाद तहसील सदर में जिला कार्यालय हेतु आवंटित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button