आजमगढ़ जिले के विद्युत उप केंद्र मुहम्मदपुर में कागजों में ही 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा

आजमगढ़:ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा सिर्फ कागजों तक ही सीमित है,हकीकत में बिजली आने-जाने का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं है,अघोषित बिजली कटौती के चलते धान की रोपाई का कार्य भी बाधित है, मुहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र से कोइलाडी साउथ बिंद्राबाजार व आदि फीडर जुड़े हैं, बिंद्राबाजार छोड़कर सभी फीडरों की बिजल,इन फीडरों से गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। फीडरों पर क्षमता से तीन गुना अधिक लोड है,ओवरलोड के चलते जहां अक्सर जर्जर हो चुके तार टूटते हैं वहीं, मशीन भी फाल्ट के चलते बंद हो जाती है,ओवरलोड के चलते तीन-तीन घंटे के अंतराल पर एक-एक फीडर के लिए शिफ्टवार बिजली सप्लाई की जा रही है,मुहम्मदपुर क्षेत्र के उपभोक्ता साकिब गुफरान अहमद आदि लोगों का कहना है कि शिफ्टवार आपूर्ति किए जाने के चलते क्षेत्र में बमुश्किल चार से छह घंटे ही बिजली मिल रही है,जबकि शासन से ग्रामीण इलाकों के लिए 18 घंटे बिजली देने का आदेश है,पिछले दो महीने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है,बिजली कब आई और कब चली गई, यह सिर्फ विभाग ही बता सकता है,गांवों में ओवरलेड के चलते लो वोल्टेज से पंखा,कूलर व ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं,उमसभरी गर्मी में लोग बेहाल हैं,ग्रामीण क्षेत्र के लिए 18 घंटे बिजली देने का आदेश है, लेकिन कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के चलते दिक्कत हो रही है।अगर बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए तो क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या काफी हद तक सुधर जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button