कासगंज की घटना को लेकरअधिकताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। एसडीएम आनंद कैन्नौजिया को सौपा ज्ञापन।
रिपोर्ट- अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ।
मऊ।घोसी। कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर का अपहरण कर हत्या और तहसील में अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने दो घंटे तक पुलिस प्रशासन के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी करते हुए घटना की जांच सीबीआई को सौंपने और हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तारिक जफर आज़मी की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रदेश के कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अगवा कर हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया तत्पश्चात पुण्य आत्म की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान तहसील के अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति दोहरे रवैया पर विचार किया। कामकाज के बहिष्कार के चलते अदालतों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। आम सभा का संचालन तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री जय प्रकाश यादव और संयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता ए जेड इस्लाम ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय ब्रह्मदेव उपाध्याय एड, अखिलेश सिंह एड, नजमुल इकबाल एड, शमशाद अहमद एड, दिनेश राय एड, जनार्दन यादव एड, रमेश श्रीवास्तव एड, अतुल यादव एड, विपुल राय एड, ज्ञान प्रकाश एड, जनार्दन यादव, सतीश पाण्डेय एड, राजेंद्र यादव एड, अरविंद सिंह एड, सुतीक्ष्ण मिश्र एड, राजू निगम एड, रामप्रवेश यादव आदि उपस्थित रहे।