नाला, खड़ंजा और भूमि को लेकर बनवासी समुदाय के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट सुरेश पांडे
जखनिया गाजीपुर।भूडकुड़ा कोतवाली अंतर्गत शिसवार गांव में आज बनवासी समुदाय के लोगों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब काफी दिन पूर्व जखनियां तहसील पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की गुहार लगाई था । लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसको लेकर आज अपने घर के मंदिर के सामने बनवासी समुदाय के नेता चंद्रमा बनवासी और समाज सेवी राकेश सिंह सहित दर्जनों महिला पुरुषों ने हाथ उठाकर सांकेतिक विरोध जताते हुए अपने समस्याओं को बताते हुए कहा कि शिशवार गांव की आबादी वनवासी समुदाय की 500 के आसपास है। आजादी के बाद सरकार में कुछ आवास तो मिला लेकिन बहुत से बुनियादी सुविधाएं आज भी नदारत है। बनवासी समुदाय के नेता व गरीब पार्टी मुसहर आंदोलन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमा बनवासी ने कहा कि आज तक गांव में नाला का निर्माण नहीं हुआ। जिसके चलते हैंडपंप का पानी घरों के पास और रास्ते पर इकट्ठा होते हैं जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। यह नहीं बहुत से परिवार के लोग आज भूमिहीन है कुछ लोगों को पट्टा दिया गया पट्टा पर दबंगों द्वारा कब्जा किया गया है। जब भी बनवासी समुदाय के लोग जाते हैं तो दबंग द्वारा मारने पीटने का कार्य किया जाता है। अधिकारियों के पास गुहार तो लगाया हैं लेकिन अधिकारी भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। साथ ही गांव में कोई विश्वास सुविधा या दवा का छिड़काव नहीं होता है। गांव के लोग ईट भट्टे सहित मेहनत मजदूरी करके अपना जीविका का चलाते हैं। इस मौके पर उन्हें कहा कि हम लोग गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल के दरबार जाएंगे और उन्हीं से गुहार लगाएंगे। इस मौके पर रामलाल बनवासी,सुभाष बनवासी,कन्हैया बनवासी, अजय वनवासी,अरविंद बनवासी, राकेश सिंह,शैलेंद्र,नवीन, कंन्तु,प्रकाश,राजन, लगन, जितेंद्र,प्रमोद,हरेंद्र,सिनोध,उमेश,रामशिला,शनिचारिक, कुसुम, मालती,सीमा,ललित, दुर्गावती, पुष्पा सुभावती,शकुंतला,उषा, संजू,गुड़िया, सहित और अन्य लोग भी मौजूद थे।



