विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर स्थापित की गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, रात में हुआ बिरहा दंगल का आयोजन

 

रिपोर्ट सुरेश पांडे

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के मेदनीपुर स्थित श्री विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा बाजार में भव्य पंडाल सजाकर उसमें भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई है। विश्वकर्मा पूजनोत्सव के मौके पर प्रतिमा स्थापित कर पूजन हवन करने के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। रात में बिरहा दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें आजमगढ़ से आए राजदेव पाल व सोनभद्र की उषा मंगेशकर के बीच बिरहा दंगल हुआ। वहीं मंगलवार की रात में कैमूर बिहार के सुधीर लाल यादव व रजनीगंधा के बीच बिरहा होगा। इस मौके पर विधायक द्वय जयकिशुन साहू, डॉ वीरेन्द्र यादव, नागेन्द्र यादव, रामाशीष विश्वकर्मा, प्रेमानन्द विश्वकर्मा, अमरदेव, कमलेश, धर्मदेव, सच्चेलाल, विशाल, सुरेन्द्र, बलिराम, अखिलेश, विनोद आदि रहे।

Related Articles

Back to top button