त्योहारो को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये,कोई नई परम्परा नहीं। तहसीलदार डा धर्मेंद्र पांडेय।

घोसी। मऊ।
घोसी कोतवाली के परिसर में बुधवार को तहसीलदार घोसी डा धर्मेंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में दशहरा,रामलीला सहित अन्य आगामी पर्वों को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन हुई ।जिसमें मौक़े पर उपस्थित लोगों से जनहित की समस्याएं सुनकर समाधान करने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।साथ ही उपस्थित लोगों को निर्देश दिया गया कि किसी भी हाल में नई परम्परा कायम नही होनी चाहिए।सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की कमेंट या पोस्ट नहीं होना चाहिए।इसके साथ ही नगर पंचायत घोसी को साफ सफाई एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।बिजली विभाग को आगामी पर्वों पर समुचित मात्रा में बिजली आपूर्ति करने को कहा गया।
तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय ने कहाकि सभी पर्व हमें आपसी भाईचारगी एवं एकता की सीख देते हैं । पर्वो का आनन्द तभी होगा जब सभी लोगों की सहभागिता हो।यदि पर्व को सकुशल सम्पन्न करने में कोई बाधा डालता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है ।जल्द ही उनके साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।कोई गैर कानूनी कार्य नहीं करेंगा।यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहाकि अमन एवं शांति के साथ आप पर्वों को मिलजुल कर मनाये।यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसे सूचित करें।जिससे उसका समाधान किया जा सकें।पर्वों को सम्पन्न कराने में सभी का सहयोग की अपेक्षा किया।सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का कमेंट या पोस्ट न करें।यह आपकी छोटी सी लापरवाही घातक हो जायेगी ।इसलिए अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहें ।।इस अवसर पर तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रवीण राजभर उर्फ डब्लू राजभर , रविंद्र उपाध्याय, मोतीचंद ,मुबारक हुसैन,सुधीर श्रीवास्तव, प्रेमचंद यादव, गुड्डन श्रीवास्तव,लक्ष्मीशंकर , राजीव कुमार रस्तोगी,अभय तिवारी,मुन्ना साहनी, आफताब अहमद,दुरुल हसन,जुल्फेकार ,सरफराज अहमद ,तुफैल अहमद,सागर कुमार,फहीम उर्फ़ मुन्ना,खुर्शीद खान,अरविन्द पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।



