धार्मिक स्थलों को दर्शनीय बना रही सरकार: दीपक
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
,बरहज देवरिया।
सिद्ध पीठ बारीपुर हनुमान मंदिर पर 97.30 लाख की लागत से होने वाले पर्यटक विकास केंद्र का शिलान्यास मंगलवार को विधायक दीपक मिश्रा शाका ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार भारत का पुराना गौरव वापस लाने के लिए कार्य कर रही है। भारत को एक बार फिर विश्व गुरु बनाने का प्रयास हो रहा है। धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रुप मे विकसित कर उन्हें दर्शनीय बनाया जा रहा है। यह शिलान्यास कार्यक्रम इसी कड़ी का हिस्सा है। मंदिर परिसर में 97.30 लाख रुपये खर्च कर यात्री निवास,
स्टोन फ्लोरिंग,
स्टोन ब्रैंच, समरसेवल पंप, विद्युतीकरण, शौचालय, मुख्य सड़क से मंदिर परिसर तक सड़क के दोनो तरफ सोलर लाइट का कार्य होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के उत्तराधिकारी गोपालदास व
संचालन रविप्रकाश मिश्र ऊर्फ छोटे ने किया।
इस अवसर पर गंगेश्वर चतुर्वेदी , विजय उपाध्याय, डा० वाई के तिवारी , गिरजेश सिंह, अशोक मिश्र, धनवंत सिंह ,संजय सिंह, सुधीर दुवे, हरिओम तिवारी, ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे।