Azamgarh:वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रबंधक का 90 वां जन्मदिन पर प्राचार्य सहित सभी लोगों ने दी बधाई
वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रबंधक का 90 वां जन्मदिन पर प्राचार्य सहित सभी लोगों ने दी बधाई

रिपोर्टर रोशन लाल
आज़मगढ़
क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु लंबे समय से संघर्षरत एवं गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के के प्रबंधक कमला राय की 90 जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर बधाई दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने उनके 90 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके किए गए योगदान को याद किया एवं उनके दीर्घायु होने कीकामना की। बरिष्ठ प्रवक्ता डॉक्टर परमानंद मिश्र, राजेश कुमार सिंह, टिल्ठू राम यादव एवं संजय कुमार आदि ने उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों,कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने राय के लंबे एवं बेदाग कार्यकाल को याद करते हुए उनकी यशश्वी जीवन एवं शतायु होने की एक स्वर में कामना की। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश राय, अश्वनी राय, श्याम बहादुर कुमार, दुर्गा प्रसाद, रिजवान व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



