Azamgarh:महराजगंज की फीजियोथेरेपिस्ट छात्रा सुमन सिंह को मिला गोल्ड मेडल

महराजगंज की फीजियोथेरेपिस्ट छात्रा सुमन सिंह को मिला गोल्ड मेडल

 

क्षेत्रीय जनों में हर्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता 
रिपोर्ट : के के शुक्ल महराजगंज (आजमगढ़)

शनिवार को क्षत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के 39वें दीक्षांत समारोह में जनपद के महराजगंज क्षेत्र स्थित कुम्हवट गांव निवासी बी.पी.टी. छात्रा सुमन सिंह को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर कुलपति द्वारा स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है । मेधावी छात्रा के घर पहुंच कर लोगों ने शुभकामनाएं दिया ।
सुमन सिंह के चाचा डा० दिनेश सिंह ने बताया कि मेरी बिटिया शुरू से ही काफी अनुशासित और मेहनती थी उसकी प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल से तथा छठवीं से 12वीं तक जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर और चंदौली से हुई । बिना किसी कोचिंग के स्वयं की मेहनत से उसे बीपीटी की पढ़ाई के लिए कानपुर विश्व विद्यालय में प्रवेश मिला । वर्तमान में वह मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में इंटर्नशिप कर रही है । उसकी इस सफलता पर हम सभी स्वजन गौरवान्वित हैं ।अपने पिता के साथ सुमन
उक्त छात्रा ने टेलीफोन पर अपनी इस सफलता के लिए माता-पिता प्रेमलता सिंह व विनोद सिंह का अनुशासन, छोटे माता-पिता अर्चना सिंह व डा० दिनेश सिंह की प्रेरणा तथा दादी राधिका सिंह का संस्कार और गुरुजनों का मार्गदर्शन बताया । उसने आगे चलकर अपने छोटे पिता की तरह गरीबों और लाचार लोगों की अपनी योग्यतानुसार सेवा करना मकसद बताया ।

Related Articles

Back to top button