Azamgarh:किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

दिनांक 29.03.2024 को वादी मुकदमा थाना पवई द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 27.03.2024 को अभियुक्त बिरप्पन उर्फ बादल पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम मई बाजार थाना बक्शा जनपद जौनपुर वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 0093/2024 धारा 363,366 भादवि0 पंजीकृत कर विवेजना प्रारम्भ किया गया ।
दिनांक 28.09.2024 को उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बिरप्पन कुमार बिन्द उर्फ बादल पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम मई बाजार थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष को बागबहार पुलिया से समय करीब 20.00 बजे गिरफ्तार कर पीड़िता को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 गोपाल प्रसाद मौर्य, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 अशफाक अंसारी, म0का0 विजेता पाण्डेय थाना पवई जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Back to top button