Azamgarh :प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त प्रधानमंत्री जी का सीधा प्रसारण 5 अक्टूबर को सभी विकासखंड कार्यालय पर होगा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त प्रधानमंत्री जी का सीधा प्रसारण 5 अक्टूबर को सभी विकासखंड कार्यालय पर होगा
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 18वीं किश्त का मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा निर्गमन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को सभी विकास खंड कार्यालयों/रा0 क़ृषि बीज भण्डारों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों पर किसानों को ससमय आमंत्रित कर, कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में शासन के अपेक्षानुसार कार्यक्रम में किसानों की वर्चुअल रूप से सहभागित कराये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गए हैं।
उन्होंने समस्त उप संभागीय क़ृषि प्रसार अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (क़ृषि) आजमगढ़ को निर्देशित किया है कि सभी विकास खंड कार्यालयों, राजकीय बीज भण्डारों एवं क़ृषि विज्ञानं केन्द्रो पर एलईडी टीवी, साउंड, कृषकों के बैठने हेतु कुर्सी/दरी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाये।प्रतिभागियों की अधिकाधिक सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये।
अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्मिकों के माध्यम से विभिन्न ग्रामो में प्रगतिशील किसानों को कार्यक्रम का लिंक भेजकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करायें, ताकि ग्राम स्तर से भी किसानों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नामित कर उनकी ड्यूटी आयोजन स्थल पर लगाते हुए आदेशित किया गया है कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।



