Azamgarh : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस से मिशन शक्ति फेज 5 के दौरान 9 प्रण अभियान 90 दिनों तक चलेगा

 शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस से मिशन शक्ति फेज 5 के दौरान 9 प्रण अभियान 90 दिनों तक चलेगा

आज 36 जगह पर महिला बीट लगाकर प्रशिक्षण 3786 छात्र छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण और महिला बीट को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस दिनांक- 03.10.2024 शुरू किया गया है । मिशन शक्ति फेज-5 के दौरान (09 प्रण/अभियान 1. ऑपरेशन गरुड़ 2. ऑपरेशन शील्ड 3. ऑपरेशन डिस्ट्रॉय 4. ऑपरेशन बचपन 5. ऑपरेशन खोज 6 ऑपरेशन मजनू 7. ऑपरेशन नशामुक्ति 8 ऑपरेशन रक्षा 9. ऑपरेशन ईगल के माध्यम से 90 दिवसीय) विशेष अभियान का संचालन किया जाना है । जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर /नोडल मिशन शक्ति शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-04.10.2024 को जनपद के समस्त महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल/कालेज, ग्राम/वार्ड में जाकर 36 बीट चौपाल लगाकर 3786 छात्र/छात्राओं ,महिला/पुरूष को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कॉलेज/स्कूल व शिक्षण संस्थानों का भ्रमण कर छात्र छात्राओं को महिला एवं बच्चों की सुरक्षा से सम्बन्धित सरकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090 o 1098] 1076] 181] 112] 102 ]108] व POSH ACT- ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न’ (रोकथाम निषेध और निवारण अधिनिय-2013) Good Touch , Bad Touch के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।

वर्तमान समय में प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे-1. निराश्रित महिला पेंशन योजना 2. निराश्रित विधवा पेंशन योजना 3. जननी सुरक्षा योजना 4. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना 5. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 6. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 7. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 8. मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना 9. दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता 10. महिला पुलिस रात्रि एस्कोर्ट योजना संचालित किया जा रहा है, जिसका प्रचार प्रसार बीट में नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा किया जा रहा है जिससे अधिकाधिक महिलाओं व बालकों को लाभ प्राप्त हो सके।

Related Articles

Back to top button