Azamgarh : मिलावटी सामानों के खिलाफ खाद्य  सुरक्षा विभाग ने  चलाया विशेष छापा अभियान भरे 07 नमूनें

 मिलावटी सामानों के खिलाफ खाद्य  सुरक्षा विभाग ने  चलाया विशेष छापा अभियान भरे 07 नमूनें

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

आयुक्त (खाद्य)-II
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
आजमगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी नवरात्रि एवं आगमी दशहरा पर्व के अवसर पर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में खाद्य जाँच दल द्वारा छापेमार कार्यवाही करते हुए आज रैदोपुर कालोनी से दूध का नमूना, रानी की सराय से तिन्नी का चावल, किसमिस व केक का नमूना एवं मुबारकपुर से किसमिस व मूंगफली का दाना तथा गूजरपार से दूध का नमूना संकलित कर जांच हेतु लखनऊ प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। आज दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को कुल 07 नमूनें संग्रहित कर जांच हेतु प्रेषित किया गया। अब तक कुल 28 नमूने अभियान में संग्रहित किये गये।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार की कार्यवाही आगामी त्यौहारों तक अनवरत जारी रहेगी। छापेमार दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें लोगों को समझाया गया कि व्रत में फलाहार से सम्बन्धित खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के बाद ही उसका उपभोग करें। खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी कि प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास वैध खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति नहीं है वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा लें, अन्यथा बिना खाद्य पंजीकरण व अनुज्ञप्ति लिए खाद्य कारोबार करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर दी जायेगी। उक्त छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण  रजनीश कुमार,  गोविन्द यादव,  कीर्ति आनन्द,  संजय कुमार तिवारी,  सुचित प्रसाद,  लालमणि यादव,  शीत कुमार सिंह,  अमर नाथ, श्रीमती बेबी सोनम शामिल रहें।
—————–

Related Articles

Back to top button