Azamgarh :जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 150 मामले आए जिनमें 10 का निस्तारण 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सदर तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 150 मामले आए जिनमें 10 का निस्तारण 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कुल 150 मामले आये, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 140 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 98, पुलिस के 32, विकास के 05, शिक्षा के 01, समाज कल्याण के 01 एवं अन्य के 13 मामले शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  परीक्षित खटाना,जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर  सुनील कुमार धन्वन्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी  संजय कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button