Mumbai :मुलुंड में अपना क्लिनिक शुरू
मुलुंड में अपना क्लिनिक शुरू

रिपोर्टर् रोशन लाल
मुलुंड महाराष्ट्र ,9 अक्टूबर
हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को भाजपा के गुट नेता और पूर्व नगरसेवक प्रभाकर शिंदे ( वॉर्ड नंबर 106 ) के प्रयासों और बृहन्मुंबई नगर निगम के सहयोग से अपने अस्पताल का उद्घाटन किया गया । अपना क्लिनिक का उद्घाटन मुलुंड के डॉ. कुशल सावंत के शुभ हाथों से हुआ।
मुलुंड के नागरिकों के लिए अपना क्लिनिक आनंदनगर , पत्रा चाल, म्हाडा कॉलोनी, मुलुंड पूर्व में खोला गया है।
खास तौर पर इस क्लिनिक में मरीजों के लिए मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाएं उपलब्ध होंगी. हालाँकि, पूर्व नगरसेवक प्रभाकर शिंदे ने नागरिकों से इस चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।



